Web Analytics Made Easy - Statcounter

Dr. ROY MEDICAL HALL

Jaffer Khan Colony | Calicut | Kerala | India

Sexologist Doctor - Sexology Clinic

+91 9349113791

शीघ्रपतन

शीघ्रपतन सभी उम्र के पुरुषों में आम है। "शीघ्रपतन" या "शीघ्र स्खलन" एक ऐसा स्खलन है जो आदमी के चाहने के पहले हो जाता है और जिसकी प्रक्रिया को टालने या नियंत्रित करना आदमी के बस में नहीं है।

वे आदमी जिनमें शीघ्रपतन की समस्या होती है, लगातार अपनी मर्दानगी पर शक करते हैं और अपने यौन प्रदर्शन में आत्मविश्वास खो देते हैं, जिसके कारण अक्सर आत्म सम्मान में कमी आ जाती है। इसके अतिरिक्त दोनो सहयोगियों में इस अनुभव को लेकर नकारात्मक भावनाएं आ जाती हैं तथा ऐसी समस्याओं के जारी रहने से संबंधो के बीच गंभीर संघर्ष की स्थिति आ जाती है तथा विवाहित जीवन में यौन संबंधों से जुड़ी समस्यायें आ जाती है। समस्यायें सभी यौन परिस्थितियों में हो सकती हैं, जिसमें हस्तमैथुन या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संभोग शामिल है।

मिथक व तथ्य

मिथक: अल्कोहल, कोकीन तथा अवसादरोधी दवाएं शीघ्रपतन को रोकने के अच्छे तरीके हैं।

तथ्य: ये चीजें व दवायें शीघ्रपतन रोकने के लिये नहीं होती है। इनको लेना सुरक्षित भी नहीं है।


मिथक: अल्कोहल, कोकीन तथा अवसादरोधी दवाएं शीघ्रपतन को रोकने के अच्छे तरीके हैं।

तथ्य: ये चीजें व दवायें शीघ्रपतन रोकने के लिये नहीं होती है। इनको लेना सुरक्षित भी नहीं है।


मिथक: चेतनाशून्य करनेवाली औषधि के स्प्रे या क्रीम, शीघ्रपतन को नियंत्रित करने के अच्छे तरीके हैं।

तथ्य: ये उत्पाद कभी-कभार ही काम करते हैं। ये लिंग के शीर्ष को सुन्न कर देते हैं तथा योनि को भी जिससे कि दोनो सहभागियों की संतुष्टि बाधित होती है। ये लिंग के शीर्ष को सुन्न कर देते हैं, आप संभोग की भावना को लम्बे समय तक महसूस नहीं कर पाते है और जब आप इनका उपयोग बंद करते हैं तो समस्या वापस शुरु हो जाती है।


मिथक: शीघ्रपतन अंततः स्तंभन की समस्या नहीं पैदा करेगी।

तथ्य: जो लोग अपना स्खलन नियंत्रित कर सकते है उनसे अधिक, अधिकतर वे रोगी जिनको पीई की समस्या संबे समय तक होती है वे अंततः स्तंभन समस्याओं का शिकार भी होते हैं। कारण यह है कि संभोग के समय हम जितनी अधिक अवधि तक अपना स्तंभन संभाल सकने में सक्षम होते हैं, उतना ही कम इस बात की संभावना होगी कि बाद के जीवन में स्तंभन की समस्या हो।


मिथक: शीघ्रपतन इस बात की निशानी नहीं है कि स्तंभन समस्या विकसित हो रही है।

तथ्य: शीघ्र पतन, स्तंभन की समस्या का पहला लक्षण हो सकता है।


मिथक: शीघ्रपतन आपके सेक्स जीवन पर कोई प्रभाव नहीं डालता है।

तथ्य: संभोग के दौरान आप अक्सर इस बात को लेकर शंकित रहते हैं कि स्खलन हो सकता है, शांत मन से आनंद लेना मुश्किल हो जाता है और आपका भागीदार अपने सेक्स जीवन का भरपूर आनंद भी नहीं पा सकता है, साथ ही इसी कारण वे संभोग से बचने का प्रयास करने लगता है।


चिकित्सीय परिभाषा

शीघ्रपतन या पीई की चिकित्सीय परिभाषा के अनुसार व्यक्ति की इच्छा के पहले ही योनि में प्रवेश के दौरान या पहले या तुरंत बाद न्यूनतम यौन उत्तेजना के साथ बार-बार स्खलन हो जाना शीघ्रपतन है।

आम भाषा में, पीई को निम्न रूप में समझा जा सकता है:

स्खलन को रोक सकने की अक्षमता।

अपने सहभागी की संतुष्टि के पहले स्खलित हो जाना।

योनि प्रवेश के तुरंत बाद कुछ ही मिनटों में या पहले ही स्खलित हो जाना

शीघ्रपतन कितना आम है?

शीघ्रपतन काफी आम बात है, नवीनतम अध्ययन बताते हैं कि दस में से तीन सक्रिय पुरुषों को यह समस्या होती है....

शीघ्रपतन क्यों होता है?

कई कारक आपके शीघ्रपतन जोखिम को बढ़ा सकते हैं, जिनमें शामिल हैं: -

महत्वः यदि आपको बार-बार या कभी-कभी नपुंसकता का अनुभव हो रहा है तो आपको शीघ्रपतन का खतरा हो सकता है। अपने स्तंभन को खोने के डर के कारण आप संभोग से विरत हो सकते हैं।

स्वास्थ्य समस्यायें: यदि आपको कोई चिकित्सीय चिंता है जो आपको सेक्स के दौरान परेशान करती है जैसे कि दिल की समस्या, तो आपके जल्दी स्खलित होने की संभावना बढ़ जाती है।

तनावः आपके जीवन के किसी क्षेत्र में भावनात्मक या मानसिक तनाव भी शीघ्र पतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिसके कारण संभोग के दौरान शांत तथा केंद्रित रहने की क्षमता सीमित हो सकती है। 

कुछ दवायें: वे दवायें जो दिमाग में रासायनिक संदेशों के वाहकों की कार्रवाई को प्रभावित कर सकती है (मादक) शीघ्रपतन का कारण बन सकती है।

अति संवेदनशीलता: अतिसंवेदनशील लिंग शीर्ष तथा संभोग के दौरान प्रदर्शन चिंता या घबराहट का संयोग भी इसे पैदा कर सकता है।

डर: यह डर अक्सर पहले हुये शीघ्रपतन के अनुभव के कारण हो सकता है।

रोकथाम

कुछ मामलों में शीघ्रपतन, यौन भागीदारों के बीच खराब संचार या पुरुष व महिला के यौन प्रकार्यों में अंतर की आपसी समझ की कमी के कारण भी हो सकता है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को यौन सुख के चरम पर पहुंचने में अधिक समय तक उत्तेजना की जरूरत होती है और यह अंतर भागीदारों के बीच यौन असंतोष का कारण बन सकता है तथा यौन संबंधों के समय तनाव पैदा कर सकता है। कई पुरुषों के लिये, संभोग के दौरान दबाव महसूस करने के कारण शीघ्रपतन का जोखिम बढ़ जाता है।

यौन भागीदारों के बीच खुली बातचीत तथा दोनो भागीदारों के बीच संतुष्टि का अनुभव प्राप्त करने के लिये दृष्टिकोणों में विविधता की इच्छा इस संघर्ष तथा प्रदर्शन की चिंता को कम करने में सहायक हो सकती है। यदि आप अपने यौन संबंध से संतुष्ट नहीं है तो अपनी चिंता के बारे में अपने सहभागी से बात करिये। विषय पर प्रेम के साथ बात करिये तथा असंतुष्टि के लिये अपने सहभागी को दोष देने से बचिये।

बहुत से लोग जिनको शीघ्र पतन होता है वे निराश तथा शर्मिंदा महसूस करते हैं। आपके लिये यह जानकारी सहायक हो सकती है कि यह समस्या आम है और इसका उपचार अधिकतर संभव है। यदि आप अपनी समस्या का समाधान खुद नहीं कर पा रहे हैं, यदि यह आप और आपके भागीदार के लिये तनाव का कारण बन रही है तो अपने डॉक्टर से बात करिये जो आपको और आपके सहभागी को पूर्ण संभोग सुख प्राप्त करने में सहायता कर सकते हैं।

क्या शीघ्रपतन का उपचार किया जाना चाहिये?

इसको हल करने का सुझाव देने के दो मुख्य कारण हैं: -

पहला

संभोग का पूर्ण रूप से आनंद लेने और शांत रहना कठिन हो सकता है क्योंकि आप अधिकतर समय तक अपने स्खलन को विलंबित करने या रोकनें में व्यस्त रहते हैं न कि यौन सुख लेने में। इसके अतिरिक्त, असंतुष्ट भागीदार का शांत रहना तथा अतिरिक्त शर्मिंदगी से बच पाना भी असामान्य नहीं है। केवल जब पीई पूरी तरह नियंत्रित हो तथा संभोग सत्र आप और आपके सहभागी के लिये पर्याप्त अवधि तक चले जिससे कि चरम सुख मिल सके, तभी आप दोनो बेहतर सेक्स जीवन का मज़ा ले सकते हैं।

दूसरा

शीघ्रपतन, अपने ठीक होने तक जीवन भर की समस्या बना रह सकता है। हलांकि कुछ संभोग सत्र दूसरे से अधिक समय तक चल सकते हैं समस्या फिर भी वही रहती है, जो संभोग के पूर्ण आनंद को सीमित कर सकती है। कुछ पुरुष निरंतर रूप से अंतरंग संबंधों से या मेलजोल से बचने का प्रयास कर सकते हैं जबकि दूसरे पुरुष संभोग या दूसरी तरह से नज़दीकी बढ़ाने के तरीकों से बचने की प्रवृत्ति विकसित कर लेंगे जो जिसके कारण संबंधों से संबंधित दूसरी तरह की समस्यायें पैदा होंगी। इसलिये, यदि शीघ्रपतन आपके सेक्स जीवन या संबंधों को प्रभावित कर रहा है या यदि आप संभोग के दौरान बेहतर संतुष्टि प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो आपको सक्रिय रूप से उपचार की तलाश करनी चाहिये। सबसे अच्छा कारण यह है कि पीई को आसानी से ठीक किया जा सकता है (आम तौर पर एक बार परामर्श की जरूरत होती है) और एक बार ठीक हो जाने पर, इसके दोबारा होने की संभावनाएं बेहद कम हैं।

चिकित्सा सलाह कब ली जाय?

यदि आपको अधिकतर संभोगों के दौरान, आप के सहभागी की इच्छा से पहले स्खलन हो रहा है तो अपने डॉक्टर से बात करिये। समस्या आम है और हलांकि आपको लग सकता है कि आप इसे खुद से ठीक कर सकते हैं फिर भी आपको संतुष्ट सेक्स जीवन को प्राप्त करने तथा बनाये रखने के लिये चिकित्सीय उपचार की जरूरत हो सकती है।

Counselling for real sexual experience
Human remain sexually active till 90's
Frequently Asked Questions
Online Consultation Form
What is the cure?
Treatment Duration
How to get medicine
Why Unani Medicine?
A Success Story
Improve Sex Life
Sexual Weakness
Premature Ejaculation
Nocturnal Emission
Excessive Masturbation
Penis Size
Low Sperm Count
Women Sex Problems
Leucorrhoea
Our Doctors
Best Unani Physician
Home Page
Contact Us

Call Us

MOBILE

+91 93491 13791

WHATSAPP

+91 88484 73488

Related Stories

Ejaculation timing is not related to the length of intercourse


Ejaculation timing is not related to the length of intercourse duration. The act of ejaculation stands with a number of strokes and during Sexual intercourse, a healthy person can effortlessly go between 150 to 300 strokes after penile penetration in a vagina.

Contact Us

CALICUT OFFICE
ROY MEDICAL HALL

Jaffer Khan Colony

Calicut. 673006, Kerala, India

 

Consultation Timing

Daily : 11:00 pm to 6:00 pm

Sunday : Holiday

 

Call for Appointment:

+91 93491 13791

+91 88484 73488

+91 88933 11666

CLICK SEND WHATSAPP
CALICUT LOCATION MAP

 

Click for Online Consultation Form

 

Disclaimer || Terms and Conditions || Privacy Policy || Copyrights © 2015 Dr. Roy Medical Hall. All Rights Reserved. Web Design & Developed by : Aspire Technologies.